इंदौर/जोधपुर.प्लेसमेंट के मामले में पहले ही साल जोधपुर और इंदौर आईआईटी पिछड़ गए हैं। दोनों में क्रमश: 69 और 70 फीसदी प्लेसमेंट हुआ। देश में चार साल पहले इन दोनों के साथ आठ आईआईटी शुरू किए गए थे। इनमें से आईआईटी हैदराबाद में सबसे ज्यादा 85 फीसदी प्लेसमेंट हुआ है। लेकिन हाई पैकेज के में आईआईटी रोपड़ सबसे आगे है। यहां अधिकतम पैकेज 57 लाख रु. रहा।
कहां-कितना प्लेसमेंट और अधिकतम पैकेज
हैदराबाद: 85% (35 लाख)
भुवनेश्वर: 80% (12 लाख)
रोपड़: 80% (57 लाख)
पटना: 75% (16.25 लाख)
गांधीनगर: 75% (12.55 लाख)
मंडी: 75% (---)
इंदौर: 70% (17.38 लाख)
जोधपुर: 69% (17 लाख)