जींद : आगामी चार सप्ताह में प्रदेश के सभी 5548 मिडिल (मौलिक) स्कूलों में हेडमास्टरों की नियुक्ति कर दी जाएगी। इस आशय का शपथ पत्र मौलिक शिक्षा महानिदेशक ने हाईकोर्ट में दिया है। उल्लेखनीय है कि जींद के निडाना निवासी कर्ण सिंह ने सभी मिडिल स्कूलों में बिना किसी शर्त के मुख्याध्यापकों के पद सृजित करने की मांग को लेकर जनहित याचिका दायर की थी। इसके चलते विभाग ने 20 मार्च 2012 को हाईकोर्ट में सभी 5548 मिडिल स्कूलों में बिना किसी शर्त के मुख्याध्यापकों के पद सृजित करने तथा 20 जून 2012 तक पदोन्नति से भरने का शपथ पत्र दिया था। फैसले की अनुपालना न होने पर कर्ण सिंह ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका डाल दी थी।
इसकी सुनवाई के दौरान मौलिक शिक्षा महानिदेशक डॉ. डी सुरेश ने शपथ पत्र के माध्यम से उच्च न्यायालय में कहा कि 5105 मुख्याध्यापकों की पदोन्नति की जा चुकी है तथा 373 की शेष है। इनमें 222 मास्टर तथा 151 भाषा अध्यापकों की पदोन्नति रिकॉर्ड अधूरा होने के कारण लंबित है। विभाग सभी 5548 पद पदोन्नति से भरने के लिए वचनबद्ध है। यह प्रक्रिया चार सप्ताह में पूरी हो पाएगी। अंत: चार सप्ताह का समय दिया जाए। शपथ पत्र में कहा गया है कि उन्होंने 21 फरवरी 2013 को ही मौलिक शिक्षा महानिदेशक पद पर कार्य ग्रहण किया है। उनसे पूर्व डॉ. अभय सिंह यादव इस पद पर थे, जिनका स्थानांतरण हो गया है। उच्च न्यायालय ने अपील स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई की तिथि 2 मई तय की है।
http://in.jagran.yahoo.com/epaper/index.php?location=9&edition=2013-03-22&pageno=4