ईमेल के माध्यम से सदस्यता लें

अपना ईमेल पता दर्ज करें:

सेना भर्ती में भी होगी नेगेटिव मार्किग

फतेहाबाद : छह मिनट में दौड़ और पांच से अधिक बीम नहीं हुए तो युवा फौज की भर्ती प्रक्रिया से शुरुआती चरण में ही बाहर हो जाएंगे। सेना भर्ती बोर्ड हिसार के प्रभारी कर्नल रंजन मनौचा ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। फतेहाबाद में 22 फरवरी से 5 मार्च तक स्थानीय पुलिस लाइन में यह भर्ती आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि सेना की भर्ती में पहली बार लिखित परीक्षा की नेगेटिव मार्किग होगी। कर्नल रंजन मनौचा ने बताया कि प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर देने पर दो अंक मिलेंगे और गलत उत्तर देने पर आधा अंक काट लिया जाएगा।
कर्नल मनौचा ने बताया कि हाथ से कोहनी तक टैटू गुदवाए युवकों को भर्ती में राहत मिलेगी। हालांकि शरीर के अन्य हिस्से में टैटू गुदवाने वाले युवकों को भर्ती में हिस्सा नहीं लेने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भर्ती 22 फरवरी से आरंभ होगी। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को फतेहाबाद, हिसार, जींद व सिरसा जिलों के इच्छुक युवा उम्मीदवारों की भर्ती होगी।
http://in.jagran.yahoo.com/epaper/index.php?location=8&edition=2013-01-15&pageno=4#id=111759589972498744_8_2013-01-15