ईमेल के माध्यम से सदस्यता लें

अपना ईमेल पता दर्ज करें:

शिक्षक भर्ती में हों गुणात्मक बदलाव

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि शिक्षक भर्ती में गुणात्मक बदलाव की जरूरत है और इस दिशा में झच्चर के सिलानी तथा जींद में अध्यापक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं। इन संस्थानों में शिक्षकों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि प्रतिस्पद्र्धा के दौर में बच्चों को गुणात्मक शिक्षा दी जा सके। वे बुधवार को हरियाणा राजभवन में राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कम्युनिटी कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। इन कम्युनिटी कालेजों में किसी भी उम्र का व्यक्ति व्यवसायिक शिक्षा ग्रहण कर सकेगा। शिक्षक दिवस पर राज्यपाल जगन्नाथ पहाडि़या ने वर्ष 2010 एवं 2011 के लिए 61 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। राज्यपाल ने नौ अन्य अध्यापकों को शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यो के लिए भी सम्मानित किया। पुरस्कार समारोह में विगत वर्ष के दो राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर राज्यपाल पहाडि़या ने कहा कि अध्यापकों के कार्य पर देश का भविष्य निर्भर करता है।
इसलिए आवश्यक है कि अध्यापक शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करें। मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आज समाज को अच्छे शिक्षकों की जरूरत है। ऐसे शिक्षक जो शिक्षा को श्रद्धा, लगन तथा मिशन भाव से लें और अपनी काबिलियत के बल पर शिष्यों के दिल में अपनी जगह बनाएं। शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि शिक्षक वह नहीं जो छात्र के दिमाग में तथ्यों को जबरन ठूंसे, बल्कि वास्तविक शिक्षक तो वह है जो आने वाले कल की चुनौतियों के लिए तैयार करे। शिक्षा विभाग से संबद्ध मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह, विद्यालय शिक्षा विभाग की प्रधान सचिव सुरीना राजन तथा प्राथमिक शिक्षा विभाग के निदेशक अभय सिंह यादव ने भी समारोह को संबोधित किया। मुख्यमंत्री हुड्डा ने राज्यपाल पहाडि़या को स्मृति चिह्न भेंट किया। प्रदेश के 61 शिक्षक सम्मानित हिसार : दीवान चंद ढाणी खान बडापुर, राजेंद्र अग्निहोत्री जगन, हरिकेश शर्मा हेड मास्टर लाडवा, कैलाश चंद्र हेड मास्टर मिंगनीखेड़ा एवं संगीता सैनी प्राध्यापक जीव विज्ञान गंगवा। पानीपत : रमेश चन्द्र प्राध्यापक भौतिकी पानीपत एवं सुरेंद्र कादियान प्राध्यापक अंगे्रजी कृष्णपुरा। करनाल : गृहविज्ञान की प्राध्यापक उर्वशी विज को आज राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। उनके स्थान पर उनकी भाभी रूपकिरण विज ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।http://in.jagran.yahoo.com/epaper/index.php?location=8&edition=2012-09-06&pageno=5