बीकानेर.राज्य में द्वितीय श्रेणी के 6630 चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश शनिवार को जारी कर दिए गए। सभी सूचियां शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर मंडलवार जारी की गई हैं। मंडल मुख्यालयों पर भी इन्हें चस्पा किया गया है। सोमवार को ये सभी जिला मुख्यालयों पर भी भिजवाई जाएंगी।शिक्षा विभाग ने सात मंडलों में विज्ञान के 2221, अंग्रेजी के 2206 और हिंदी के के 2118 सहित कुल 6545 अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की हैं। इसके अलावा वर्ष 2008 के बकाया छह विषयों के 85 प्रकरणों में भी नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं।सभी का जिलेवार पदस्थापन भी कर दिया गया है। नव नियुक्त शिक्षकों को पांच अक्टूबर तक कार्यग्रहण करना होगा। प्रत्येक विषय के 2373 अभ्यर्थियों को नियुक्तियां दी जानी थी।
कुछ फार्म अभी आरपीएससी के पास ही हैं।जानकारी के अनुसार सबसे पहले अजमेर मंडल की सूचियां जारी हुई हैं। इसके बाद कोटा, भरतपुर, उदयपुर, जोधपुर और सबसे अंत में जयपुर और चूरू (बीकानेर) मंडल की सूचियों को अंतिम रूप दिया जा गया।शिक्षा निदेशक हर सहाय मीणा ने बताया कि नियुक्तियां रोस्टर के अनुसार की गई हैं। एकल महिला, विधवा, असाध्य रोग से पीड़ित और विकलांग अभ्यर्थियों को उनके इच्छित स्थानों पर ही लगाया गया है। अन्य अभ्यर्थियों को मेरिट के अनुसार पोस्टिंग दी गई है।http://www.bhaskar.com/article/RAJ-JOD-second-grade-teacher-recruitment-3792138.html