रांची. नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को फर्जी सर्टिफिकेट के जालसाज रजनीश झा को गिरफ्तार किया। उसे डोरंडा थाना क्षेत्र के साकेत नगर से पकड़ा गया। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद एसडीजेएम रांची के समक्ष पेश किया। अदालत ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की अनुमति दे दी। अदालत ने टीम को 17 सितंबर तक नागपुर स्थित अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। वर्धा रोड निवासी प्रवीण उरमाले ने अंबाझाड़ी नागपुर शहर थाने में प्राथमिकी ( कांड संख्या 213/12) दर्ज करायी है। इसमें रोहन सिंह, शेखर लोधी, रजना बागड़े, राजश्री गजमिय, ब्रजेश कुमार, विपिन बिहारी को नामजद आरोपी बनाया गया है। ब्रजेश ने पूछताछ में क्राइम ब्रांच को रजनीश झा का नाम बताया।
पिछले दो साल से फेल छात्रों का भी कराता था एडमिशन
ब्रजेश कुमार, रजनीश झा, रोहन सिंह का गिरोह फर्जी कागजात के आधार पर 12वीं फेल छात्रों का भी नामांकन नागपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में कराया करता था। यह क्रम दो साल से जारी था। गिरोह जाली कागजात के आधार पर करीब 35 छात्रों का अब तक नामांकन करा चुका है।
गिरोह के सदस्य ऐसे करते थे फर्जीवाड़ा
गिरोह के सदस्य 12वीं फेल छात्रों का भी इंजीनियरिंग कॉलेज में नामांकन कराते थे। फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स में कम माक्र्स वाले छात्रों के ज्यादा माक्र्स की जाली माक्र्सशीट बनावा कर नागपुर स्थित तुलसी राम गायकवाड़ पाटिल इंजीनियरिंग कॉलेज में नामांकन कराते थे। आरोपी सेंटियर इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी वाली, गोवा के नाम का जाली प्रमाण पत्र बना कर नामांकन में उपयोग करते थे।http://www.bhaskar.com/article/JHA-RAN-nagpur-crime-branch-team-arrested-counterfeiter-from-dornda-3795957.html