फतेहाबाद : विभिन्न विषयों की पढ़ाई के साथ-साथ अब प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए जाएंगे। इसके लिए तीन माह तक प्रत्येक खंड के पांच विद्यालयों में सर्व शिक्षा अभियान के तहत कक्षाएं लगाई जाएंगी। इसके लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश के जिला परियोजना संयोजकों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश के 88 नॉन नेपजल खंडों में कक्षाएं आयोजित होगी। इसमें प्रत्येक नॉन नेपजल खंड के पांच विद्यालयों में तीन महीने के लिए छात्राओं की कक्षा लगाई जाएगी। प्रत्येक विद्यालय में 50 छात्राओं का एक बैच होगा। जिनमें प्रतिदिन एक घंटा प्रशिक्षक आत्मरक्षा के बारे में छात्राओं को गुर सिखाएगा। ये कक्षाएं उन विद्यालयों में आयोजित होंगी जिन विद्यालयों में पिछले वर्ष कक्षाएं आयोजित नहीं हुई थी। प्रत्येक खंड के पांच विद्यालय में तीन महीने रविवार व राजपत्रित अवकाश छोड़कर प्रतिदिन कक्षा लगाना अनिवार्य होगा। इन कक्षाओं में छात्राओं को कराटे, वुसू, चाई क्वांग डू व अन्य मार्शल आर्ट के बारे में छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। आत्मरक्षा की कक्षा में सभी प्रशिक्षक डिप्लोमा होल्डर या ब्लैक बेल्ट होल्डर होगे। जो छात्राओं को आत्मरक्षा के बेहतर गुर सिखा पाएंगे। इससे छात्राओं में आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। 59.40 लाख रुपये का बजट जारी सर्व शिक्षा अभियान के तहत आत्म रक्षा की कक्षाओं के लिए 59 लाख 40 हजार रुपये की राशि का बजट जारी किया है। इसमें प्रत्येक विद्यालय ट्रेनर को एक माह का मानदेय 45 सौ रुपये दिया जाएगा। प्रत्येक प्रशिक्षक को तीन माह के मानदेय के रूप में 13500 रुपये मानदेय दिया जाएगा। किस जिले के कितने खंड में लगेगी कक्षाएं सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश के 88 नॉन नेपजल खंडों में आत्मरक्षा की कक्षाएं लगाई जाएगी।
इसमें अंबाला के 6 खंड में कक्षाएं लगेगी। इसके अलावा भिवानी 7, फरीदाबाद 2, फतेहाबाद 3, गुड़गांव 4, हिसार 3, झज्जर 5, जींद 4, कैथल 3, करनाल 6, कुरुक्षेत्र 5, महेंद्रगढ़ 4, पंचकूला 4, पानीपत 4, रेवाड़ी 5, रोहतक 5, सिरसा 5, सोनीपत 7 और यमुनानगर के 6 खंडों में ये कक्षाएं लगाई जाएगी। छात्राओं में बढ़ेगा आत्मविश्वास : डीपीसी जिला परियोजना संयोजक यज्ञदत्त वर्मा ने कहा कि दसवीं कक्षा तक की सभी छात्राओं का आत्मरक्षा की कक्षाओं में भाग लेना चाहिए। इससे वो आत्म रक्षा के गुर सीखेंगी और उनके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।http://in.jagran.yahoo.com/epaper/index.php?location=8&edition=2012-08-06&pageno=3#id=111747121576293960_8_2012-08-06