ईमेल के माध्यम से सदस्यता लें

अपना ईमेल पता दर्ज करें:

अब मिलेगा खेलने का अधिकार

भिवानी : शिक्षा के अधिकार के बाद अब प्रदेश सरकार सभी बच्चों को खेलने का अधिकार देने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने भिवानी में शिक्षा बोर्ड के पहले अलंकरण समारोह के दौरान इसका खुलासा किया। उनका विचार है कि राइट टू एजुकेशन (शिक्षा के अधिकार) की तरह प्रदेश में बच्चों के लिए राइट टू प्ले (खेलों का अधिकार) भी लागू किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ व उन्नत समाज का मूल आधार विद्या है। अमेरिका, इंग्लैंड आदि विकसित देशों ने पहले शिक्षा में प्रगति की। आज से चार-पंाच दशक पहले उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए हमारे विद्यार्थी विदेश जाते थे। आज प्रदेश में रक्षा विश्वविद्यालय, आइआइएम, केंद्रीय विश्वविद्यालय आदि हर तरह के संस्थान हैं। मुख्यमंत्री ने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा देशभर में लागू किए गए राइट टू एजुकेशन एक्ट की सराहना करते हुए कहा प्रदेश में इस अधिनियम की पूरी पालना की जा रही है।
पूरे प्रदेश में करीब 17 लाख विद्यार्थियों को छात्रवृति दी जा रही है। हरियाणा पहला राज्य बना, जहां सबसे पहले स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय में सेमेस्टर सिस्टम लागू किया गया। अब भक्त फूल सिंह विश्वविद्यालय खानपुर (सोनीपत) में ग‌र्ल्स मेडिकल कॉलेज खोला गया है। http://in.jagran.yahoo.com/epaper/index.php?location=8&edition=2012-07-30