चंडीगढ़ : कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि सोनीपत के खानपुर कलां में स्थापित देश के दूसरे महिला मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन जल्द किया जाएगा। सौ सीटों की क्षमता वाले इस मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगी। दीपेंद्र हुड्डा रविवार को सोनीपत के सांसद जितेंद्र मलिक के साथ खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा ले रहे थे। सोनिया गांधी ने 1 मार्च 2009 को इस कॉलेज की आधारशिला रखी थी। मेडिकल कॉलेज में 100 छात्राएं हर वर्ष एमबीबीएस की शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। द्वितीय चरण में इस कॉलेज में नर्सिग कॉलेज की स्थापना की जाएगी। दीपेंद्र हुड्डा ने बताया कि मात्र तीन वर्ष की अवधि में 350 करोड़ रुपये की लागत से यह कॉलेज स्थापित किया गया है। इसके विस्तार के लिए द्वितीय चरण में 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
चंडीगढ़ : उच्च शिक्षा में नेतृत्व कौशल और क्षमता-वृद्धि पर जरूरी मंथन के लिए प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां में 25 जून को बैठक होगी। बैठक में भारत में लीडरशिप डेवलपमेंट की जरूरत पर चर्चा होगी। ब्रिटेन के लीडरशिप फाउंडेशन फॉर हॉयर एजुकेशन और यूके इंडिया एजुकेशन एंड रिसर्च इनिशिएटिव की ओर से एक तीन सदस्यीय गु्रप गठित किया गया है। इसमें प्रो. निर्मला राव, डॉ. पंकज मित्तल और लीडरशिप फाउंडेशन के अंतरराष्ट्रीय परियोजना निदेशक डेविड लॉक शामिल हैं। यह गु्रप उच्चतर शिक्षा क्षेत्र में नेतृत्व विकास की संभावनाओं पर कार्य करेगा। बैठक में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक, चौ. देवीलाल विवि सिरसा, मुरथल विवि और जीजेयू हिसार के कुलपति प्रमुख रूप से हिस्सेदारी करेंगे।http://in.jagran.yahoo.com/epaper/index.php?location=8&edition=2012-06-25&pageno=3