ईमेल के माध्यम से सदस्यता लें

अपना ईमेल पता दर्ज करें:

प्रदेश में भर्ती होंगे दस हजार नए सिपाही

चंडीगढ़. प्रदेश सरकार 10,487 नए सिपाही भर्ती करने जा रही है। इनमें महिला व पुरुष दोनों वर्गो की भर्ती होगी। हरियाणा पुलिस व भारतीय रिजर्व बटालियन की रिक्तियां भी इसमें शामिल हैं। हरियाणा पुलिस में सामान्य डयूटी के पुरुष सिपाहियों के 9361, सामान्य डयूटी की महिला सिपाहियों के 394 तथा भारतीय रिजर्व की पहली, दूसरी, तीसरा तथा चौथी बटालियनों के लिए पुरुष सिपाहियों के 722 पद भरे जाएंगे। इन रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने से काफी हद तक हरियाणा पुलिस में कर्मियों की कमी पूरी होगी।
प्रदेश में काफी समय से सिपाहियों की कमी का मुद्दा बना हुआ है। यह भर्तियां होने से कानून व्यवस्था में सुधार होगा।
http://www.bhaskar.com/article/HAR-HAR-AMB-government-is-going-to-recruit-3420658.html