चंडीगढ़ : प्रदेश में मंत्री अगले एक महीने तक अपने विभाग के द्वितीय श्रेणी स्तर तक के अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले कर सकेंगे। सोमवार को मंत्रियों को यह अधिकार दे दिया गया। अभी तक तबादलों पर प्रतिबंध था। तबादला करने का अधिकार केवल मुख्यमंत्री के पास था। राज्य सरकार ने राज्य के सभी श्रेणी के सरकारी कर्मचारियों के सामान्य स्थानांतरण पर लगाए गए प्रतिबंध को 1 से 30 जून तक हटाने का निर्णय लिया है। संबंधित विभागों के मंत्री मानदंडों के अनुसार इस अवधि तक श्रेणी-B स्तर तक के कर्मचारियों व अधिकारियों के स्थानांतरण के लिए सक्षम होंगे।
राज्य सरकार द्वारा मंत्रियों को यह अधिकार मिल जाने से अब विभिन्न विभागों में व्यापक स्तर पर तबादले होने का रास्ता खुल गया हैhttp://in.jagran.yahoo.com/epaper/index.php?location=8&edition=2012-05-29#id=111741627271142824_8_2012-05-29