नई दिल्ली /यमुनानगर.संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में इस साल भी पहले और दूसरे स्थान पर लड़कियों ने जगह बनाई है। पिछले साल भी यही स्थिति थी। आयोग ने शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा-2011 के नतीजे घोषित कर दिए। विस्तृत परिणाम 15 दिन में जारी होंगे। एम्स से एमबीबीएस कर चुकीं शेना अग्रवाल अव्वल आई हैं। पिछली बार उन्हें 305वीं रैंक मिली थी। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस से एमए रुक्मणि रियार ने दूसरा स्थान हासिल किया है। तीसरे पायदान पर आईआईटी दिल्ली से एमटेक प्रिंस धवन ने जगह बनाई है। पिछले साल चेन्नई की एस दिव्यदर्शनी ने प्रथम स्थान और हैदराबाद की श्वेता मोहंती ने दूसरा स्थान हासिल किया था। 2008 में टॉप थ्री सीटों पर लड़कियों ने कब्जा जमाया था। 2417 उम्मीदवारों का हुआ था साक्षात्कार : पिछले साल 12 जून को हुई प्रारंभिक परीक्षा के लिए 4,72,290 लोगों ने फॉर्म भरा था। इनमें से 2,43,003 लोग परीक्षा में शामिल हुए थे। 11,984 लोगों को मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होने योग्य घोषित किया गया था। अक्टूबर-नवंबर में मुख्य परीक्षा हुई। उसमें सफल 2,417 परीक्षार्थियों को इस साल मार्च-अप्रैल में हुए इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था।
शेना पीएमटी में भी देशभर में टॉपर रही थीं
नई दिल्ली.शेना वर्ष 2004 की सीबीएसई पीएमटी परीक्षा में भी देशभर में टॉपर रही थीं। वे मूलत: हरियाणा के युमनानगर की रहने वाली हैं। पिता डॉ. सीके अग्रवाल और मां पिंकी अग्रवाल हैं। शेना ने यमुनानगर के संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल से 10वीं तक की पढ़ाई की है।
http://www.bhaskar.com/article/HAR-OTH-haryana-ias-topper-sena-made%E2%80%8B%E2%80%8B-the-full-results-and-top-10-list-3214551.html