चंडीगढ़ : प्रदेश में राज्य अध्यापक चयन बोर्ड 9870 जेबीटी अध्यापकों की भर्ती करेगा। राज्य सरकार ने इस भर्ती के लिए बोर्ड को एक प्रस्ताव भेज दिया है। प्रदेश में अध्यापकों की कमी को पूरा करने के लिए वर्ष 2011 में 8401 जेबीटी अध्यापकों की नियमित भर्ती पहले ही की जा चुकी है। 544 उर्दू जेबीटी अध्यापकों के पद भरने की प्रक्रिया भी चल रही है। शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने सोमवार को यहां बताया कि प्राथमिक शिक्षा के लिए वर्तमान वित्त वर्ष में 4889 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। राज्य सरकार हरियाणा को शिक्षा हब के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मंत्री ने बताया कि सर्व-शिक्षा अभियान के तहत 6 से 14 वर्ष तक की आयु वर्ग की सभी लड़कियों का स्कूल दाखिला करवाने वाली पंचायतों को प्रोत्साहित करने के लिए 50 हजार रुपये के बजाय एक लाख रुपये का अवार्ड दिया जाएगा।http://in.jagran.yahoo.com/epaper/index.php?location=8&edition=2012-05-15&pageno=5