विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से जून 2012 में प्रस्तावित नेट परीक्षा में दो पारियों में होने वाले तीनों पेपर में बहु विकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। पहला सत्र ढाई घंटे का होगा, जिसमें दो पेपर होंगे। पहले पेपर में 60 प्रश्न आएंगे, जिनमें से 50 प्रश्न करने होंगे। इस सत्र का दूसरा पेपर भी 100 अंकों का होगा। दूसरा सत्र ढाई घंटे का होगा, जिसमें तीसरे पेपर में 75 बहु विकल्पीय प्रश्न आएंगे। यह प्रश्न-पत्र 150 अंकों का होगा।
नेट की परीक्षा में पहली बार माइनस मार्किग नहीं होगी। विदित रहे कि पहले तीसरे प्रश्न-पत्र में निबंधात्मक प्रश्न पूछे जाते थे। उनके उत्तर देने के लिए भी परीक्षार्थी को इतना ही समय दिया जाता था। इस बार की नेट परीक्षा के लिए सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया है।
दो साल पूर्व तक प्रथम दो पेपरों में भी निबंधात्मक प्रश्न पूछे जाते थे लेकिन इसके बाद इनमें बदलाव कर दिया गया।http://www.bhaskar.com/article/RAJ-JOD-net-will-now-multi-choice-questions-will-not-markig-minus-3059745.html