ईमेल के माध्यम से सदस्यता लें

अपना ईमेल पता दर्ज करें:

तापमान बढ़ा तो होगी जल्दी छुट्टी

भोपाल। राजधानी के प्राइवेट स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 1 मई से शुरू हो सकती हैं। स्कूलों संचालकों व प्राचार्यो का कहना है कि यदि तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी होती है, तो टाइम में संशोधन हो सकता है। कुछ स्कूलों ने बढ़ते तापमान के मद्देनजर छोटे बच्चों को जल्दी छुट्टी देने की बात कही है, तो कुछ का कहना है कि प्रशासन अगर छुट्टियों का आदेश देता है तो वे मानने को तैयार हैं.दो डिग्री चढ़ा पारा-एक बार फिर शहर में गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। इसके चलते मंगलवार को तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। हालांकि राहत की बात यह है कि आने वाले दो-तीन दिन तक तापमान में और इजाफे के संकेत नहीं हैं। इसकी वजह उत्तर भारत में हाल ही में आए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते तापमान में गिरावट आना है। 
मौसम केंद्र के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। जबकि सोमवार को यह ४क् डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, रात में न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। सोमवार को यह 23.2 डिग्री सेल्सियस था। मौसम केंद्र के निदेशक डीपी दुबे ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली समेत उत्तरी राज्यों में आंधी व बारिश हो रही है। इससे वहां तापमान में गिरावट आई है।http://www.bhaskar.com/article/MP-BPL-school-will-closed-after-temprature-increasing-3096533.html