ईमेल के माध्यम से सदस्यता लें

अपना ईमेल पता दर्ज करें:

कुरुक्षेत्र में बनेगा राष्ट्रीय डिजाइनिंग संस्थान : हुड्डा

कुरुक्षेत्र : सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन की स्थापना की जाएगी। इसके लिए संबंधित पक्षों से बातचीत हो गई है। देश में अहमदाबाद के बाद कुरुक्षेत्र डिजाइनिंग के क्षेत्र में शिक्षा और शोध प्रदान करने वाला देश का दूसरा राष्ट्रीय संस्थान होगा। हुड्डा रविवार को गुरुकुल के शताब्दी समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने गुरुकुल परिसर में गुरुकुल के संस्थापक स्वामी श्रद्धानंद की प्रतिमा का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने पिछले सात वर्षो में हरियाणा को राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा हब बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। इसके अंतर्गत 2004-05 में प्रदेश में केवल सात विश्वविद्यालय थे, जोकि अब बढ़कर 23 हो चुके हैं।
यह अच्छी बात है कि कुरुक्षेत्र में गुरुकुल पद्धति से पढ़ाने के साथ-साथ समय के अनुसार शिक्षा में बदलाव भी किए हैं।http://in.jagran.yahoo.com/epaper/index.php?location=8&edition=2012-04-16