ईमेल के माध्यम से सदस्यता लें

अपना ईमेल पता दर्ज करें:

60 वर्ष से ज्यादा उम्र वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की होगी छुट्टी

सीकर.आंगनबाड़ी केंद्रों पर साठ वर्ष से अधिक उम्र व कार्य करने में असक्षम कार्यकर्ता, सहायिकाओं, सहयोगिनियों व ग्राम साथिनों को सेवा से पदमुक्त किया जाएगा। इनकी जगह नई महिलाओं को केंद्र से जोड़ा जाएगा। इसके लिए महिला बाल विकास विभाग की ओर से सीडीपीओ व संबंधित अधिकारियों से सूचनाएं मांगी जा रही है कि जिन केंद्रों पर महिलाओं की उम्र 60 वर्ष से ज्यादा है और वे कार्य करने में सक्षम नहीं है उनको मानदेय से पृथक किया जाए। आंकड़ों के अनुसार जिले में 2031 आंगनबाड़ी केंद्र व 93 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं। जिन पर हजारों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, सहयोगिनियां काम कर रही हैं। 329 ग्राम पंचायतों में वर्तमान में 281 ग्रामसाथिन कार्यरत हंै। जिले में सबसे पुराना प्रोजेक्ट नीमकाथाना का है। जो 1991 में जिले में सबसे पहले शुरू किया गया था। 
सूत्रों के अनुसार अकेले नीमकाथाना क्षेत्र में 25 सहायिकाएं व पांच कार्यकताएं ऐसी है जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है। जिलेभर में यह आंकड़ा सैकड़ों के पार बैठता है। जो उम्र की शर्तो को पार कर चुका है। स्थिति तो जिलेभर से आई सूचनाओं के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल विभाग की गतिविधियों से महिला पदाधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। http://www.bhaskar.com/article/RAJ-OTH-the-anganwadi-workers-will-leave-more-than-60-years-old-3135434.html