सिरसा : आने वाला समय लेक्चरर पद की योग्यता रखने वालों के लिए सुनहरा रहेगा। जल्द ही प्रदेश में 25450 हेडमास्टर व लेक्चरर के पदों पर भर्ती होगी। इसमें सबसे ज्यादा फायदा माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को होगा। 15 हजार, 905 मास्टर को वरिष्ठता सूची व योग्यता के आधार पर हेडमास्टर व लेक्चरर बनाया जाएगा, जबकि 9 545 सीटों के लिए सीधी भर्ती की जाएगी। शिक्षा विभाग ने नए पदों की स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही अब वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में लेक्चरर के पद 12605 से बढ़कर 32281 हो गए हैं। निदेशालय की तरफ से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजे गए पत्र के अनुसार राज्य के माध्यमिक विद्यालयों की देखरेख व कार्यभार के लिए 5548 हेडमास्टर के पद स्वीकृत किए गए हैं।
मुख्याध्यापाकों को मास्टर व सीएंडवी कैडर से पदोन्नति दी जाएंगी। 10357 सीएंडवी व मास्टर कैडर शिक्षकों को योग्यता के आधार पर लेक्चरर बनाया जाएगा। इसके अलावा खाली पड़े 9545 लेक्चरार पदों के लिए सीधी भर्ती करने का प्रस्ताव है।http://in.jagran.yahoo.com/epaper/index.php?location=8&edition=2012-03-31&pageno=3#id=111736926771124872_8_2012-03-31