ईमेल के माध्यम से सदस्यता लें

अपना ईमेल पता दर्ज करें:

16 तक स्कूलों की छुट्टी


हिसार/नई दिल्ली .पूरा हरियाणा गुरुवार को धुंध और ठंड से जकड़ा रहा। मौसम में बढ़ी नमी के कारण सुबह से ही जबर्दस्त धुंध छाई रही और दिन भर सर्द हवाएं चलती रहीं। धुंध की वजह से औसत दृश्यता 10 मीटर तक रही। कई जिलों में पूरे दिन धूप नहीं निकली।प्रदेश में भिवानी जिला सबसे ठंडा रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से सर्दी बढ़ गई। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम की पहली बर्फबारी का असर उत्तर भारत पर पड़ा। चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में भी धुंध छाई रही।घने कोहरे के कारण पानीपत थर्मल पावर स्टेशन की यूनिट नंबर 4, 5 व 8 ट्रिप हो गई। तीन यूनिटों के अचानक ट्रिप करने के कारण बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ।

पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनें कई घंटे देरी से चलीं। जबकि डाउन की सुपर फास्ट रद्द रही। कटिहार एक्सप्रेस 8 घंटे व एनकेएम डेढ़ घंटा देरी से चलीकोहरे की वजह से 50 मीटर दूर तक देख पाना भी मुमकिन नहीं रहा। रनवे विजिबिलिटी 200 मीटर तक पहुंच गई। इसके कारण १क् उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।http://www.bhaskar.com/article/HAR-HAR-HIS-haryana-grew-misty-and-cold-16-to-2717942.html