जम्मू। नेशनल सेकुलर फोरम ने बिना अनुमति के काउंसलिंग करने वाले बीएड कॉलेजों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। फोरम ने जम्मू विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर पर भी निशाना साधते हुए उनको इसके लिए जिम्मेदार बताया।रविवार को पत्रकार वार्ता में फोरम के प्रधान विकास शर्मा ने आरोप लगाया कि बीएड कॉलेज यूनिवर्सिटी के नियमों को खुलेआम चुनौती देकर काउंसलिंग करवा रहे हैं। पिछले तीन साल से लगातार ऐसा हो रहा है। जब से प्रोफेसर वरुण साहनी ने विवि का कार्यभार संभाला है, तब से यह सिलसिला जारी है। वीसी ने तीन सालों में एक बार भी इन बीएड कॉलेजों पर उन्होंने कोई कार्रवाई करना जरूरी नहीं समझा। कॉलेजों में प्रिंसिपल, स्टाफ और ढांचा तक नहीं। फिर भी कई कॉलेज बिना किसी डर के चल रहे हैं।कश्मीर में ऐसा कुछ नहीं होता। क्योंकि वहां के वीसी कॉलेजों को ऐसा करने पर सख्त सजा देते हैं।
लेकिन जम्मू में ऐसा नहीं है। यहां पर कोई पूछने वाला नहीं। इसलिए बीएड कॉलेजों के हौसले बुलंद हैं। अगर बीएड कॉलेज विवि की अनुमति के बिना काउंसलिंग करवा रहे हैं तो विवि प्रशासन को चाहिए को कि वह इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाए।
http://www.bhaskar.com/article/JK-bed-colleges-to-be-booked-nsf-2678016.html