
मानव संसाधन विकास विभाग के निर्देश पर राज्य के नवउत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों में सहायक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए झारखंड एकेडेमिक काउंसिल (जैक) ने विज्ञापन जारी कर दिए है। कुल 26 विषयों में कुल 2513 पदों के लिए नियुक्ति के आवेदन निकाले गए हैं। जिसके लिए अभ्यर्थी 25 नवंबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं। परीक्षार्थी जिस प्रमंडल में परीक्षा देना चाहेंगे, उन्हें अपने आवेदन में उस प्रमंडल का कोड भरना होगा। परीक्षा पांचों प्रमंडल में आयोजित की जाएगी।
लिखित परीक्षा से होगा चयन-नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रश्न पत्र एक में सामान्य ज्ञान, हिन्दी और अंग्रेजी के प्रश्न होंगे, जो 100 अंक का होगा।
जिसमें न्यूनतम 33 फीसदी अंक लाना अनिवार्य होगा। प्रश्न पत्र दो संबंधित विषय का होगा। जिसमें 300 अंकों के प्रश्न होंगे, जो स्नातक स्तरीय होंगे। इसमें न्यूनतम उत्तीर्णाक 50 फीसदी अंक लाना होगा।
http://www.bhaskar.com/article/JHA-2513-advertisement-for-the-appointment-of-assistant-teachers-2496149.html