टल सकती है हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा
भिवानी:24 व 25 सितंबर को आयोजित होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा पर असमंजस के बादल मंडराने लगे हैं। हिसार लोकसभा उपचुनाव की घोषणा की वजह से सरकार ने इसे टालने की सलाह दी है। शिक्षा बोर्ड के सचिव शेखर विद्यार्थी ने भी इसकी पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे तैयारी में कोई कमी नहीं करेंगे। सूत्र बताते हैं कि शिक्षा बोर्ड प्रशासन इन दिनों एचटेट की तैयारी में दिन रात जुटा हुआ है। लेकिन हिसार लोकसभा उपचुनाव की घोषणा के कारण आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। रही सही कसर शिक्षा बोर्ड कर्मचारियों के आंदोलन ने भी पूरी कर दी है।
ऐसे में बोर्ड प्रशासन ने तमाम परिस्थितियों से प्रदेश सरकार को अवगत करवा दिया है। सूत्र बताते हैं कि बुधवार शाम को सरकार ने बोर्ड अधिकारियों को एचटेट परीक्षा की तैयारी स्थगित करने की सलाह दी है।http://in.jagran.yahoo.com/epaper/index.php?location=9&edition=2011-09-15&pageno=6#id=111721105871141864_9_2011-09-15