ईमेल के माध्यम से सदस्यता लें

अपना ईमेल पता दर्ज करें:

छात्रों के लिए अब 1709 रुपये का कंप्यूटर

नई दिल्ली : केंद्र सरकार छात्रों के लिए प्रस्तावित 1709 रुपये (35 अमेरिकी डॉलर) वाला बहुप्रतीक्षित मिनी कंप्यूटर अक्टूबर में लांच करने जा रही है। यह जानकारी मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने बुधवार को दी। वह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय खुला विश्वविद्यालय (इग्नू) के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। सिब्बल ने कहा कि छात्रों को कंप्यूटर से लैस करने की योजना अब सपना नहीं रह गई है। यह हकीकत बनने जा रही है। लांचिंग के बाद बहुत जल्द ही छात्रों को इस किफायती दर के कंप्यूटर से लैस कर दिया जाएगा। ताकि बच्चे कक्षा की सीमा से बाहर की दुनिया तक अपनी पहुंच बना सकें और सूचना प्रौद्योगिकी के सहारे अधिक ज्ञान हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए बनाए गए इस कंप्यूटर में वह सभी सुविधाएं होंगी, जो एक सामान्य कंप्यूटर में होती हैं।
अन्य कई सुविधाओं सहित यह कंप्यूटर इंटरनेट से भी जुड़ा होगा। यह कंप्यूटर लैपटॉप से भी छोटा होगा। सिब्बल के मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, 5 अक्टूबर को इस कंप्यूटर को लांच कर दिया जाएगा।दैनिक जागरण-http://in.jagran.yahoo.com/epaper/index.php?location=8&edition=2011-09-29&pageno=9