ईमेल के माध्यम से सदस्यता लें

अपना ईमेल पता दर्ज करें:

प्रदेश में स्कूल खेल कैलेंडर में बदलाव

हिसार:शिक्षा विभाग ने प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के मद्देनजर पहले से घोषित स्कूल खेल कैलेंडर में बदलाव किया है। सेकेंडरी शिक्षा निदेशक ने इस बारे में सभी जिला सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) को पत्र जारी कर नए खेल कैलेंडर के बारे में अवगत करा दिया है। नए खेल कैलेंडर के अनुसार लड़कों की अंडर-17 व 19 फुटबाल प्रतियोगिता 29 अगस्त से 1 सितंबर तक फतेहाबाद, सोनीपत में 1 से 4 सितंबर तक लड़कों की अंडर-16 क्रिकेट व तीनों आयुवर्ग में कुश्ती स्पद्र्धा व हिसार में 7 से 9 सितंबर तक लड़कियों की तीनों वर्गो की एथलेटिक्स व लड़कों की बास्केटबॉल स्पद्र्धा का आयोजन किया जाएगा। पानीपत में 12 से 15 सितंबर तक अंडर-19 लड़के व लड़कियों की सर्कल कबड्डी व अंडर-17 लड़कियों की बास्केटबॉल और अंबाला में तीनों आयुवर्ग लड़के व लड़कियों की जिम्नास्टिक, लड़कियां रेथमी, लड़के व लड़की अंडर-17 व 19 एक्रोबिट, फुटबाल अंडर-14 लड़के, क्रिकेट अंडर-19 लड़कियों की स्पद्र्धाएं आयोजित की जाएंगी। 17 से 20 सितंबर को कुरुक्षेत्र में लड़के व लड़कियां अंडर-17 व 19 को साइकलिंग व कबडडी तथा शाहबाद में लड़कियों के तीनों आयुवर्ग की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 17 से 20 सितंबर को नरवाना में तीनों आयुवर्ग में लड़के व लड़की की हैंडबॉल के अलावा लड़कों के योग और लड़कियां की अंडर-19 कुश्ती स्पद्र्धा का आयोजन होगा।
22 से 25 अक्टूबर तक करनाल में लड़कियां अंडर-14, 19 बास्केटबॉल, अंडर-19 फुटबॉल व अंडर-14,17 व लड़कियां अंडर-19 वॉलीबॉल स्पद्र्धा का आयोजन होगा। 28 से 31 अक्टूबर तक यमुनानगर में लड़कियों के तीनों आयुवर्ग में खो-खो व योगा, अंडर-14,17 फुटबॉल और लड़कों के अंडर-14 क्रिकेट स्पद्र्धा का आयोजन होगा।दैनिक जागरण की इस खबर को पूरा पढ़े-http://in.jagran.yahoo.com/epaper/index.php?location=8&edition=2011-08-28&pageno=5#id=111719743971196664_8_2011-08-28